"Kark rashi, yearly horoscope 2023, yearly horoscope predictions 2023, kark rashifal 2023, cancer horoscope 2023, varshik rashifal, horoscope 2023, cancer yearly horoscope 2023, predictions 2023, rashifal 2023, cancer rashi walon ka 2023 kaisa rahega, yearly horoscope predictions 2023 in hindi, kark rashi ka naya saal kaisa rahega, year 2023 predictions, horoscope 2023 cancer, cancer horoscope 2023 career, cancer horoscope 2023 health, cancer horoscope 2023 money, cancer horoscope 2023 love life, cancer horoscope 2023 education"

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2023 -Kark Rashi Varshik Rashifal 2023

मेहनत से चमकेगा करियर कर्क राशि वालो का

कर्क राशि के लिए आने वाला समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। हालांकि वर्ष की शुरूआत में ही 17 जनवरी को शनि ग्रह कर्क राशि के अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे।

कर्क वार्षिक राशिफल 2023 के मुताबिक सरकारी क्षेत्रो से भी अच्छे संपर्क बनेंगे और आपको कुछ मित्रों जो आपको काम में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। आगे पढ़िए

कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2023 – Kark Varshik Rashifal 2023: वैदिक ज्योतिष पर आधारित कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Kark Varshik Rashifal 2023) विशेष रूप से वर्ष 2023 में कर्क राशि के जातकों के जीवन में आने वाले बदलावों एवं उतार-चढ़ाव के बारे में भविष्यवाणियां प्रदान करता है। राशिचक्र में कर्क राशि को चौथा स्थान प्राप्त है और यह जल तत्व की राशि है। चंद्रमा द्वारा शासित इस राशि के लोग आमतौर पर भावुक होते हैं और दूसरों से बहुत जल्दी जुड़ने वाले होते हैं। चंद्रमा के प्रभाव के कारण ही ये लोग अपने कार्यों और महत्वपूर्ण फ़ैसले लेने में काफ़ी तेज़ होते हैं। प्रेम और भावनाओं की क़द्र करना इन्हें बख़ूबी आता है। इसके अलावा इन लोगों में भक्ति भाव और समर्पण भी बहुत होता है। आइए वार्षिक राशिफल 2023 के माध्यम से जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 क्या-क्या लेकर आने वाला है।

कर्क वार्षिक राशिफल 2023: करियर

 

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार इस साल की शुरुआत यानी कि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में स्थित होगा। जिसके कारण आपको अपने करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपसे कुछ ग़लतियां हो सकती हैं, जिसके कारण वरिष्ठों एवं सहकर्मियों के साथ आपके संबंध भी ख़राब हो सकते हैं। ऐसे में आपको बड़ी ही सावधानी से काम ख़त्म करने की ज़रूरत होगी। हालांकि कर्क वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से नौवें भाव में स्थित होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको नौकरी के नए मौके मिलेंगे। 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति आपके दसवें भाव में गोचर करेगा, जिसके कारण आपकी नौकरी में बदलाव हो सकता है या आपको फिर से कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 17 जून से 4 नवंबर, 2023 तक आपको थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपके कुछ लाभ कम हो सकते हैं, जो आपको अपने काम से मिलते हैं। हालांकि इस दौरान कुछ भी प्रतिकूल नहीं होगा। कर्क राशिफल 2023 इस बात के भी संकेत दे रहा है कि, 30 अक्टूबर, 2023 तक आप अपने करियर में कुछ अच्छी चीज़ें होते हुए भी देख सकेंगे क्योंकि राहु और केतु का अगला गोचर मीन (राहु) और कन्या (केतु) राशि में होगा, जो आपको अपने करियर में सम्मान के साथ-साथ राहत भी प्रदान करेगा।

 

कर्क वार्षिक राशिफल 2023: आर्थिक जीवन

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगी क्योंकि बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से नौवें भाव में स्थित होगा और आपके लग्न भाव पर दृष्टि डालेगा। 22 अप्रैल 2023 के बाद शनि आठवें भाव में तथा बृहस्पति दसवें भाव में स्थित होगा, जिसके कारण आपके ख़र्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। उसी समय राहु मेष राशि में तथा केतु तुला राशि में स्थित होगा। कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Kark Varshik Rashifal 2023) के अनुसार राहु और केतु की यह स्थिति दर्शाती है कि आपके ज़्यादातर ख़र्चे पारिवार से संबंधित चीज़ों पर हो सकते हैं और यह स्थिति 30 अक्टूबर, 2023 तक बनी रह सकती है।

30 अक्टूबर, 2023 के बाद राहु मीन राशि में तथा केतु कन्या राशि में गोचर करेगा, जो आपको अप्रत्याशित रूप से आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Kark Varshik Rashifal 2023) के अनुसार नुकसान से बचने के लिए आपको सलाह दी जाती है कि 23 जुलाई से 4 सितंबर, 2023 के दौरान निवेश से जुड़ा कोई भी फ़ैसला लेने से बचें।

 

 

कर्क वार्षिक राशिफल 2023: शिक्षा

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार साल की शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि आपकी पढ़ाई के लिए अच्छी रहेगी क्योंकि बृहस्पति नौवें भाव में स्थित होगा और यह स्थिति अनुकूल साबित होगी। लेकिन 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति दसवें भाव में, शनि आठवें भाव में तथा केतु चौथे भाव में स्थित होगा, जिसके कारण आपकी पढ़ाई में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में आपके लिए ज़रूरी होगा कि आप अपनी पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान दें। कर्क वार्षिक राशिफल 2023 (Kark Varshik Rashifal 2023) के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 के बाद, जब राहु मीन राशि में तथा केतु कन्या राशि में गोचर करेगा तब आप अपनी पढ़ाई में फिर से विकास देख सकेंगे।

 

कर्क वार्षिक राशिफल 2023: पारिवारिक जीवन

 

कर्क वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 30 अक्टूबर, 2023 तक शनि आठवें भाव में तथा केतु चौथे भाव में स्थित रहेगा, जिसके कारण आपको अपने पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 24 सितंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक मंगल की स्थिति भी कमज़ोर रहेगी, जिसके कारण आपके पारिवारिक जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी और आपसी समायोजन बना के चलना होगा। अच्छी बात यह है कि ग्रहों की प्रतिकूल स्थितियों के बावजूद आपके पारिवारिक जीवन में कोई भी बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी।

 

कर्क वार्षिक राशिफल 2023: प्रेम एवं वैवाहिक जीवन

 

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार 22 अप्रैल, 2023 तक नौवें भाव में बृहस्पति की स्थिति के कारण आपको अपने प्रेम संबंध या वैवाहिक जीवन के मामले में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप अपने किसी प्रियजन के साथ प्रेम में पड़ सकते हैं। यदि आप किसी से विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि अनुकूल रहेगी।

 

30 अक्टूबर, 2023 तक शनि आठवें भाव में तथा केतु चौथे में स्थित रहेगा। साथ ही 23 जुलाई से 04 सितंबर, 2023 के दौरान शुक्र की स्थिति भी अनुकूल नहीं रहेगी। ऐसे में कर्क वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार अगर आप विवाह करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं हो सकता है। वहीं जो लोग वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उनके रिश्ते में मतभेद पैदा हो सकते हैं। 30 अप्रैल, 2023 के बाद केतु कन्या राशि में गोचर करेगा, जो कि प्रेम संबंध और विवाह आदि के मामले में अनुकूल साबित होगा।

 

कर्क वार्षिक राशिफल 2023: स्वास्थ्य

 

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आठवें भाव में शनि तथा चौथे भाव में केतु स्थित होने के कारण इस वर्ष आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में आप अनिद्रा और पैरों में दर्द की शिकायत से ग्रस्त हो सकते हैं। अगर वर्ष 2022 से तुलना करें तो वर्ष 2023 में स्वास्थ्य समस्याएं बनी रह सकती हैं क्योंकि आठवें भाव में शनि मौजूद रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि ख़ुद को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें। अच्छी बात यह है कि कर्क वार्षिक राशिफल 2023 इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि वर्ष 2023 में आपको किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि पांचवें भाव पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने के कारण, आप स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने में सक्षम होंगे। हालांकि कर्क वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपके सामने कुछ ऐसी स्थितियां आ सकती हैं, जब आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के लिए धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

 

कर्क वार्षिक राशिफल 2023: उपाय

 

प्रतिदिन 20 बार ‘ॐ चंद्राय नमः’ का जाप करें।

वृद्ध महिलाओं को सम्मान दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

सोमवार के दिन माँ दुर्गा के समक्ष तेल का दीपक/दीया जलाएं।

अपनी राशि अनुसार पढ़ें, सबसे सटीक अपना आज का राशिफल

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

  1. 2023 में कर्क राशि वालों का भाग्योदय कब होगा?

वर्ष 2023 में अप्रैल महीने के बाद कर्क जातक भाग्योदय की उम्मेद कर सकते हैं।

 

  1. 2023 में कर्क राशि वालों का भविष्य क्या है?

साल 2023 में कर्क जातकों को विभिन्न मोर्चे पर मिश्रित परिणाम मिलने की उच्च संभावना बन रही है।

 

  1. कर्क राशि का जीवनसाथी कौन है?

वृश्चिक राशि के जातक कर्क जातकों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी साबित हो सकते हैं।

 

  1. 2023 में कर्क राशि वालों को धन कब मिलेगा?

वैसे तो आर्थिक पक्ष के लिहाज से वर्ष 2023 कर्क जातकों के लिए औसत रहेगा।

 हालांकि अप्रैल महीने के बाद धन लाभ की थोड़ी गुंजाइश बन रही है।

 

  1. 2023 में कर्क राशि का शुभ रंग कौन सा है?

सफेद, समुद्री हरा या हल्का नीला रंग कर्क जातकों के लिए शुभ साबित होता है।

 

  1. कर्क राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए?

कर्क राशि के जातकों को अपनी कलाई पर सफेद रंग का धागा बांधना चाहिएइससे उन्हें आजीवन भगवान की कृपा मिलती है।

3 thoughts on “कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2023 -Kark Rashi Varshik Rashifal 2023”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *