astro astrology Daily Prediction Zodiac Sign Sun Sign Astrology Today Astrology in Hindi Astrology Hindi Video shani sade sati 2025 shani sade sati ka asar शनि की साढ़े साती क्या है shani sade sati effect on zodiac sign shani sade sati upay shani gochar शनि के उपाय शनि की साढ़े साती उपाय Saturn Transit march 2025 shani gochar march 2025 saturn transit shani meen rashi mai kab aayenge शनि गोचर मार्च 2025

2025 Shani Sadesati -नए वर्ष में लगेंगी इन 3 राशियों में शनि की साढ़ेसाती

जल्द ही साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। साल 2025 कई ग्रहों के लिए बहुत खास रहने वाला है क्योंकि साल 2025 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। पहले 29 मार्च को शनि का गोचर होगा। फिर 14 मई को बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर होगा और 18 मई को राहु और केतु का गोचर कुंभ और सिंह राशि में होगा। शनि को सभी ग्रहों में से सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है क्योंकि यह लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। साल 2025 में शनि के इस गोचर से कुछ राशियों पर चल रही साढ़ेसाती समाप्त होगी और कुछ पर साढ़ेसाती शुरू होगी। तो आइए जानते हैं, वो कौन सी राशियां है- 

शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी, वहीं मकर राशि वालों पर से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इसके अलावा मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण प्रारंभ हो जाएगा। 

साल 2024 में इन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती

2025 Shani Sadesati Mesh Rashi शनि साढ़े साती 2025 मेष राशि

साल 2025 में मेष राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के पहला चरण का सामना करना पड़ेगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान व्यक्ति को कई तरह के शारीरिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।  

 

मेष राशि पर साढ़ेसाती- 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक

Shani Sade Sati 2025 Kumbh Rashi शनि साढ़े साती 2025 कुंभ राशि

साल 2025 में मेष राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के पहला चरण का सामना करना पड़ेगा। साल 2025 में कुंभ राशि के जातकों पर शनि के साढ़ेसाती का आखिरी चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण को बाकी के दो चरणों से कम कष्ट वाला माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस चरण के दौरान शनि कोई न कोई शुभ परिणाम देते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।कहा जाता है कि इस दौरान व्यक्ति को कई तरह के शारीरिक और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

 

23 फरवरी 2028 तक कुंभ राशि पर साढे़साती का प्रभाव रहेगा। 

Shani Sade Sati 2025 Meen Rashi शनि साढ़े साती 2025 मीन राशि

साल 2025 से मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इस चरण को बहुत ही कठिन माना जाता है। इस दौरान लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और मन हमेशा परेशान ही रहता है।

 

इसका प्रभाव 7 अप्रैल 2030 तक रहेगा। इसके बाद इस राशि के जातकों को साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी 

इन राशियों पर शनि की ढैय्या होगी शुरू

शनि के कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने से धनु और सिंह वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी, वहीं वृश्चिक और कर्क राशि वालों पर ढैय्या समाप्त हो जाएगी। 

जानें बाकी राशियों पर कब से शुरू होगी साढ़ेसाती

वृषभ राशि पर साढ़ेसाती- 03 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक
 
 
मिथुन राशि पर साढ़ेसाती- 08 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक
 
 
कर्क राशि पर साढ़ेसाती- 31 मई 2032 से 22 अक्तूबर 2038 तक
 
 
सिंह राशि पर साढ़ेसाती- 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक
 
 
कन्या राशि पर साढ़ेसाती- 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक
 
 
तुला राशि पर साढ़ेसाती- 22 अक्तूबर 2038 से 08 दिसंबर 2046 तक
 
 
वृश्चिक राशि पर साढ़ेसाती- 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक
 
 
धनु राशि पर साढ़ेसाती- 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *